Shamli: हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 और 100 रुपये के नोट, गिनती करने पर निकले तो मिले 4 लाख
Shamli: हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 और 100 रुपये के नोट, गिनती करने पर निकले 4 लाख मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास किसी ने पुलिस को नोटों के बिखरे होने की सूचना दी। पुलिस ने आकर नोटों को समेटा और थाने लाकर गिनती की। नोटों की गड्डियों पर लगी बैंक की चिट के आधार पर जांच की जा रही है। हाईवे पर मिली नोटों की गड्डियां। शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट दूर तक चार लाख रुपये के नोट बिखरे मिले। राहगीर की सूचना पर पुलिस ने करीब 500 मीटर तक बिखरे रुपयों को समेटा। कोतवाली ले जाकर नोटों की गिनती की तो पूरे चार लाख रुपये निकले। पुलिस ने रकम को मालखाने में जमा करा दिया और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है। बुधवार देर शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान अमित निवासी गांव खरड़ थाना फुगाना जिला बागपत ने काबड़ौत पुल के पास नोट बिखरे होने की जानकारी दी। उसने बताया कि बाइक सवार की पीठ पर लगे बैग की चेन खुली हुई थी, जिसमें से नोट निकलकर सड़क पर ग...