Shamli: हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 और 100 रुपये के नोट, गिनती करने पर निकले तो मिले 4 लाख

 

Shamli: हाईवे पर आधा किमी दूर तक बिखरे मिले 500, 200 और 100 रुपये के नोट, गिनती करने पर निकले 4 लाख


मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के पास किसी ने पुलिस को नोटों के बिखरे

 होने की सूचना दी। पुलिस ने आकर नोटों को समेटा और थाने लाकर गिनती की।

 नोटों की गड्डियों पर लगी बैंक की चिट के आधार पर जांच की जा रही है। 


हाईवे पर मिली नोटों की गड्डियां।











शहर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर काबड़ौत पुल के निकट दूर तक चार लाख रुपये के नोट बिखरे मिले। राहगीर

 की सूचना पर पुलिस ने करीब 500 मीटर तक बिखरे रुपयों को समेटा। कोतवाली ले जाकर नोटों की गिनती की तो पूरे चार

 लाख रुपये निकले। पुलिस ने रकम को मालखाने में जमा करा दिया और उसके मालिक की तलाश शुरू कर दी है।




बुधवार देर शाम मेरठ-करनाल हाईवे पर बलवा चौकी इंचार्ज मुकेश दिनकर पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी

 दौरान अमित निवासी गांव खरड़ थाना फुगाना जिला बागपत ने काबड़ौत पुल के पास नोट बिखरे होने की जानकारी दी।

 उसने बताया कि बाइक सवार की पीठ पर लगे बैग की चेन खुली हुई थी, जिसमें से नोट निकलकर सड़क पर गिरने शुरू हो

 गए, लेकिन उसे पता नहीं चला और वह आगे निकल गया। 




 
पुलिस ने एक-एक कर सभी नोटों को सुरक्षित उठाया और कोतवाली ले आई। कोतवाली में गिनती करने पर चार लाख रुपये

 पाए गए। बरामद रुपये में 6 गड्डी 500 के नोटों की, चार गड्डी 200-200 के नोटों की एवं दो गड्डी 100-100 के नोटों की पाई

 गई। गड्डियों पर एक बैंक का नाम और पर्ची भी लगी हुई है। पुलिस इस बिंदु पर भी रकम के मालिक की तलाश कर रही है।




 
एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि फिलहाल हाईवे पर मिले चार लाख रुपये मालखाने में जमा कराए गए हैं। सीसीटीवी

 फुटेज खंगाली जा रही है, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह रुपये किस तरह और किस वाहन से गिरे हैं।

 जनपद के किसी थाने पर चार लाख रुपये खोने या गुम होने की सूचना भी नहीं दी गई है। बैंक से यह पता लगाने का प्रयास

 किया जा रहा है कि यह रकम किस खाते से और किसने निकाली थी। जिस भी व्यक्ति के ये रुपये खोए हैं, वह कोतवाली

 आकर सबूत और बैंक संबंधी दस्तावेज पेश करे। पुष्टि होने के बाद नियमानुसार रुपये असली मालिक को दे दिए जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन, OnePlus Nord 6 सहित आ रहे हैं ये नए मोबाइल

NCERT का विवादित चैप्टर लिखने वाले पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कर दी ऐसी मांग, झट से मान गए CJI सूर्यकांत

Online पैसे कैसे कमाए? (2026 में घर बैठे कमाई के आसान तरीके)