NCERT का विवादित चैप्टर लिखने वाले पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कर दी ऐसी मांग, झट से मान गए CJI सूर्यकांत

 

NCERT का विवादित चैप्टर लिखने वाले पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कर दी ऐसी मांग, झट से मान गए CJI सूर्यकांत



           Written by: sanjeev singh |
 
            Last update: April  07, 2026,  7:30 Am 



CJI Suryakant NCERT Chapter News: एनसीईआरटी की विवादित करप्शन इन ज्यूडिशियरी चैप्टर पर लिखने वाले तीन शिक्षाविद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं. सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने उनका पक्ष सुने जाने की मांग की है. हालांकि, उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को रेडी हो गया. सुप्रीम कोर्ट में दो हफ्ते बाद सुनवाई होगी.

              एनसीईआरटी पुस्तक विवाद विवादास्पद अध्याय को लेकर शिक्षाविदों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया

NCERT Chapter News: एनसीईआरटी बुक विवाद पर एक और बड़ा अपडेट आया है. एनसीईआरटी की किताब में विवादास्पद ‘करप्शन इन ज्यूडिशियरी’ चैप्टर लिखने वाले शिक्षाविदों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उन्होने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखने के लिए यह याचिका दायर की. एनसीईआरटी यानी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की किताब में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ से संबंधित ‘आपत्तिजनक’ सामग्री वाले अध्याय को लेकर उठे विवाद के बाद तीन शिक्षाविदों को बतौर विशेषज्ञ सेवा देने से रोका गया था.

इन तीनों शिक्षाविदों ने अपनी याचिका में कहा कि सामग्री का मसौदा तैयार करने में किसी एक व्यक्ति का एकाधिकार नहीं था, बल्कि यह एक सामूहिक प्रक्रिया थी. सीजेआई यानी प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की बेंच को अवगत कराया गया कि तीनों विशेषज्ञ (प्रोफेसर मिशेल डैनिनो और उनकी सहयोगी सुपर्णा दिवाकर और आलोक प्रसन्न कुमार) कोई गैर भरोसेमंद ‘अस्थायी व्यक्ति’ नहीं हैं, बल्कि उनकी ‘काफी विश्वसनीयता’ है.

Comments

Popular posts from this blog

इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन, OnePlus Nord 6 सहित आ रहे हैं ये नए मोबाइल

Online पैसे कैसे कमाए? (2026 में घर बैठे कमाई के आसान तरीके)