देश का पहला 'लॉक म्यूजियम' अलीगढ़ में बनेगा; 10 हजार करोड़ तक कारोबार पहुंचाने का लक्ष्य

 देश का पहला 'लॉक म्यूजियम' अलीगढ़ में बनेगा; 10 हजार करोड़ तक कारोबार पहुंचाने का लक्ष्य

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि ‘लॉक म्यूजियम’ पूरी दुनिया में अलीगढ़ की पहचान बनेगा.



अलीगढ़:
 देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’ अलीगढ़ में तैयार होगा. नगर निगम द्वारा करीब 37 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाला यह म्यूजियम साधारण प्रदर्शनी स्थल नहीं, बल्कि यह नवाचार का केंद्र भी होगा. यहां कारोबारियों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए कई सुविधाएं होंगी.

नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि ‘लॉक म्यूजियम’ में पारंपरिक हस्तनिर्मित तालों से लेकर आधुनिक डिजिटल और हाईटेक सुरक्षा प्रणालियों तक का पूरा सफर देखने को मिलेगा.

उन्होंने बताया कि अलीगढ़ का ताला उद्योग पिछले 100 वर्षों से देश-विदेश में अपनी मजबूत पहचान बनाए हुए है. वर्तमान में यहां से करीब 4000 करोड़ रुपए का सालाना निर्यात होता है.

नई योजना के तहत इस आंकड़े को 10 हजार करोड़ रुपए सालाना तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है. म्यूजियम के जरिए न सिर्फ उत्पादों का प्रदर्शन होगा, बल्कि नए बाजार, नए निवेश और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के दरवाजे भी खुलेंगे.










जेवर एयरपोर्ट से नजदीकी:नगर आयुक्त ने बताया कि अलीगढ़ की भौगोलिक स्थिति इस परियोजना को और खास बनाती है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसकी दूरी लगभग 50-70 किलोमीटर है, जिससे अमेरिका और यूरोप से आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए यहां पहुंचना आसान होगा. इससे अलीगढ़ को टूरिज्म हब के रूप में भी विकसित करने की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं.

तकनीक और इनोवेशन पर फोकस:म्यूजियम को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा जाएगा. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित सेक्शन, प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए इंटरएक्टिव डिस्प्ले, अंतरराष्ट्रीय लॉक सिस्टम्स की जानकारी, ताले बनाने का लाइव डेमो भी शामिल रहेगा. इन सुविधाओं के जरिए युवा पीढ़ी को न केवल इतिहास समझने का मौका मिलेगा, बल्कि नए इनोवेशन की दिशा में भी प्रेरित होंगे.

Comments

Popular posts from this blog

इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन, OnePlus Nord 6 सहित आ रहे हैं ये नए मोबाइल

NCERT का विवादित चैप्टर लिखने वाले पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कर दी ऐसी मांग, झट से मान गए CJI सूर्यकांत

Online पैसे कैसे कमाए? (2026 में घर बैठे कमाई के आसान तरीके)