9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत का मिला हिंट, अगले हफ्ते होना है लॉन्च

 

9020mAh बैटरी वाले Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत का मिला हिंट, अगले हफ्ते होना है लॉन्च

By sanjeev singh 
Updated: sat, 12 Apr 2026 07:35 aM (IST)

Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन 15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा और 9020mAh की बैटरी होगी। class="ArticleDetail_ArticleDetail__date__KPlfu" color="rgba(0, 0, 0, 0.6)" face=""Segoe UI", Arial, sans-serif" style="border-right: 0px; box-sizing: border-box; display: inline-block; font-size: 10px; margin: 0px; padding: 0px; text-transform: uppercase;">


1. वीवो T5 प्रो 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा।
2. स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट और 9020mAh बैटरी।
3. गेमिंग के लिए 120 fps सपोर्ट और वेपर कूलिंग।
  1. वीवो T5 प्रो 5G अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा।

  2. स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट और 9020mAh बैटरी।

  3. गेमिंग के लिए 120 fps सपोर्ट और वेपर कूलिंग।



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Vivo T5 Pro 5G

स्मार्टफोन भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होना है। वीवो अपने अपकमिंग स्मार्टफोन की कई स्पेसिफिकेशन्स शेयर कर चुका है। कंपनी ने हाल में डिजाइन और कलर ऑप्शन की डिटेल शेयर की हैं। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 7s सीरीज के साथ मार्केट में उतारा जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने अपकमिंग फोन को टीज करते हुए बताया है कि यह डुअल रियर कैमरा और 9020mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा।




Vivo T5 Pro 5G की संभावित

 स्पेसिफिकेशन्स




Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज करते हुए कंपनी इसकी माइक्रो-साइट लाइव की है। यह फोन क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। इस फोन में UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ लाया जाएगा। बैंचमार्क प्लेटफॉर्म की बात करें तो इस अपकमिंग फोन ने AnTuTu पर 11,80,000 पॉइन्ट्स हासिल किए हैं। Vivo का यह फोन 120 fps तक गेमिंग सपोर्ट करेगा 


Vivo के इस फोन में Call of Duty Mobile और

 Battlegrounds Mobile India जैसे गेम 90 fps

 पर खेले जा सकते हैं। कंपनी का कहना है कि यह फोन

 Vivo के Game Load Optimisation Algorithm

 सपोर्ट करेगा, जो गेमिंग के दौरान कॉल को ऑटोमेटिक

 ब्लॉक और नोटिफिकेशन को साइड करेगा।


Vivo T5 Pro 5G संभावित कीमत


कूलिंग सिस्टम की जानकारी शेयर करते हुए कंपनी

 इसकी कीमत को लेकर हिंट दे चुकी है। वीवो का यह

 फोन 37000 रुपये की प्राइसिंग में मार्केट में लॉन्च हो

 सकता है। 360गैजेट्स की मानें तो यह कीमत फोन के

 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट

 की हो सकती है। वीवो का यह फोन 30 हजार रुपये की

 शुरुआती कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वीवो

 T5 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 15 अप्रैल को लॉन्च

 होगा। इस फोन को ऑनलाइन फ्लिपकार्ट से खरीदा जा

 सकेगा।

Comments

Popular posts from this blog

इस सप्ताह इंडिया में लॉन्च होने वाले फोन, OnePlus Nord 6 सहित आ रहे हैं ये नए मोबाइल

NCERT का विवादित चैप्टर लिखने वाले पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, कर दी ऐसी मांग, झट से मान गए CJI सूर्यकांत

Online पैसे कैसे कमाए? (2026 में घर बैठे कमाई के आसान तरीके)